पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरकरार रहेगी बीएड की मान्यता

बरकरार रहेगी बीएड की मान्यता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केएमपीएम की मान्यता बढ़ी

करीमसिटी कॉलेज की बीएड मान्यता समाप्त करने की नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) के क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर ने की अनुशंसा की थी, लेकिन उसने फिर से इस मामले पर विचार करने का निर्णय लिया है। यह खुलासा काउंसिल की वेबसाइट और कॉलेज प्रशासन को भेजे गए पत्र से हुआ है।

पिछले दिनों ईआरसी की मीटिंग में करीम सिटी कॉलेज के बीएड भवन को काउंसिल से अनुमति लिए बिना साकची से मानगो शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा कॉलेज में फिजिकल साइंस के स्थाई शिक्षक भी नहीं थे। इसे काउंसिल ने गंभीरता से लिया तथा कॉलेज की मान्यता रद्द करते हुए, कॉलेज को 22 नवंबर को पक्ष रखने का निर्देश दिया। काउंसिल के आलोक में कॉलेज ने काउंसिल मुख्यालय दिल्ली में अपील कर कहा गया कि कॉलेज का नया बीएड भवन काउंसिल के निर्धारित मानदंड के अनुरूप है। साथ ही बीएड फिजिकल साइंस की स्थाई नियुक्ति कर दी गई है।

कॉलेज प्रशासन ने अपील में स्पष्ट किया है कि कॉलेज स्थानांतरण का मकसद काउंसिल की अनदेखी करना नहीं, बल्कि क्वालिटी एजुकेशन के विकास में लिया गया फैसला है। सूचना समय पर नहीं दी जा सकी, यह हमारी भूल है। इसलिए काउंसिल कॉलेज की मान्यता समाप्त करने के फैसले पर दोबारा विचार करे। काउंसिल मुख्यालय ने कॉलेज प्रशासन के तर्क को न्यायसंगत मानते हुए क्षेत्रीय कार्यालय को पुन: कॉलेज का निरीक्षण कर पूर्व के फैसला पर विचार करने का निर्देश दिया। इस निर्देश के आलोक में क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने कॉलेज निरीक्षण कर सब कुछ सही पाया और कॉलेज की मान्यता जारी रखने का फैसला लिया है।

^बीएड कॉलेज के भवन शिफ्टिंग फिजिकल शिक्षक की कमी के कारण काउंसिल ने बीएड की मान्यता समाप्त कर दी थी। लेकिन अपील में जाने के साथ कॉलेज ने सभी कमियां दूर कर ली। इसके बाद काउंसिल ने अपने पूर्व फैसले पर फिर से विचार करते हुए कॉलेज की मान्यता जारी रखने का निर्देश दे दिया है। काउंसिल का निर्देश कॉलेज को प्राप्त हो गया है।^डॉ एम.रेयाज, प्रभारीप्रिसिंपल, करीम सिटी कॉलेज

करीम सिटी कॉलेज

बैठक में शामिल वीसी डॉ आरपीपी सिंह एफिलिएशन कमेटी के अन्य सदस्य।