पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान शिविर कल

रक्तदान शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | राजक्लब गंडा समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार टांडिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस एरिया में बैठक हुई। इसमें 14 दिसंबर को निर्मल भवन में आयोजित होनेवाले रक्तदान शिविर की तैयारी पर चर्चा की गई। नरेश कुमार टांडिया ने बताया कि शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे सफल बनाने के लिए समाज के प्रमुख लोगों के साथ-साथ महिला प्रकोष्ठ को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस बार 300 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर हिरण दीप, कमलेश विभार, संजय महानंद, मोना सरदार, मनोज नाग, राजन नाग, रामू नाग, रमेश कुमार, संजय बाग, राजा बाग, कमल बाग, जीतेंद्र क्षत्रीय, बाला स्वामी, बलराम, महेंद्र महानंद, माहेश्वरी नाग आदि मौजूद थे।