पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव 11 को

प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव 11 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से नामांकन प्रक्रिया के साथ शुरू हो जाएगी। मुख्य चुनाव प्रभारी सनत कुमार भौमिक ने बताया कि 13 14 दिसंबर को अध्यक्ष महासचिव समेत 13 पदों के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन वापसी की तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 21 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और 11 जनवरी 2015 को सुबह 10 बजे से वोट डाले जाएंगे। शाम चार बजे से मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया में संघ के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधि, संस्थापक सदस्य मतदाता होंगे।