24 तक जमा करें मांग पत्र : जैक
जमशेदपुर | झारखंडएकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सत्र 2014-16 में होनेवाली 11वीं की परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिया है। इंटर कॉलेजों, प्लस टू स्कूलों और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि इस परीक्षा के लिए छात्रों की संख्या के अनुसार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका का मांग पत्र परिषद में जमा कराएं। मांग पत्र 17 से 24 दिसंबर तक परिषद कार्यालय रांची, क्षेत्रीय कार्यालय दुमका, प्रमंडलीय कार्यालय मेदिनीनगर में जमा करना है। प्रश्नपत्र उत्तरपुस्तिका के लिए प्रति छात्र 60 रुपए के हिसाब से शुल्क भी जमा करना है। यह भी कहा गया है कि साल 2016 में 12वीं की परीक्षा में वही छात्र शामिल किए जाएंगे, जिनका रिजल्ट 11वीं में संतोषजनक होगा।