- Hindi News
- एबीएम एलबीएसएम कॉलेज में एबीवीपी की नई कमेटी गठित
एबीएम एलबीएसएम कॉलेज में एबीवीपी की नई कमेटी गठित
जमशेदपुर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केयू के पहले छात्र संघ चुनाव की आहट के साथ ही तैयारी शुरू कर दी है। परिषद की ओर से शुक्रवार को गोलमुरी के एबीएम करनडीह के एलबीएसएम कॉलेज में नई कमेटी गठित की गई। कमेटी में पुराने के अलावा नए छात्रों को भी जिम्मेवारी दी गई है। यह जानकारी परिषद के नेता सतनाम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एबीएम कॉलेज का अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा को तथा एलबीएसएम की जिम्मेवारी प्रवीण भुईंया को दी गई है। इस मौके पर परिषद नेताओं ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर काम करने की सीख दी। एबीएमकॉलेज की नई कमेटी : कॉलेजअध्यक्ष: अमित कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष- प्रदीप कुमार, राहुल गुप्ता, गौरी कुमारी, सूरज कुमार, कॉलेज मंत्री- राजकुमार , रुशन सिंह, तेजेंद्र पाल सिंह, सूरज दुबे, विमल कुमार, कॉलेज छात्रा प्रमुख- पपिया सरकार, कार्यसमिति सदस्य- छोटू सिंह, रोशन सिंह, विवेक कुमार झा, रतन, हरजीत सिंह, सोमू झा, कृपाल सिंह।