सौतेली मां पर धोखाधड़ी का केस
जमशेदपुर | गोलमुरीबजरंगनगर (स्वरूप सिंह बागान) निवासी करण सिंह ने सौतेली मां चंदा कौर पर गोलमुरी थाना में गुरुवार को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें करण सिंह ने बताया है कि मां जसपाल कौर की मौत के बाद पिता स्व. हरभजन सिंह ने दूसरी शादी चंदा कौर से रचाई थी। सौतेली मां के भी दो बच्चे हैं। उन्होंने दादा अजीत सिंह के नाम से फर्जी कागजात बनाकर मकान को बेच दिया है।