पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागबेड़ा : साईं भजन पर झूमे भक्त

बागबेड़ा : साईं भजन पर झूमे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. बागबेड़ास्थित वायरलेस मैदान में शनिवार को साईं भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक मेनका सरदार, पार्षद राजकुमार सिंह झामुमो नेता रंजीत सिंह उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही साईं बाबा की पूजा-अर्चना के साथ भजन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का आनंद देर रात तक भक्तों ने लिया। अनुष्ठान को सफल बनाने में सुनिल कुमार, अजय सिंह, वैभव सिन्हा आदि ने योगदान दिया।