बिष्टुपुर में खुली डिवाइन गैलरी
जमशेदपुर | बिष्टुपुरमें डिवाइन गैलरी के विस्तारित शाखा का उदघाटन रविवार को पूर्व विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया। इस दुकान में आर्ट ऑफ लिविंग के सभी आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री होगी। दुकान के संचालक हर प्रसाद मुखर्जी (बापी दा) ने बताया कि नाड़ी प्रशिक्षण केंद्र का यह विस्तारित काउंटर है और इसे ग्राहकों के आग्रह पर बिष्टुपुर मार्केट में खोला गया है। ताकि लोगों को आसानी से आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराया जा सके।