पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा नहीं होने से छात्रों में आक्रोश

परीक्षा नहीं होने से छात्रों में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। आरवीएसइंजीनियरिंग कॉलेज के मेटलर्जी संकाय (बैच-2012-16) के सेमेस्टर फोर की परीक्षा नहीं होने की वजह से परीक्षार्थियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि कोल्हान यूनिवर्सिटी ने मेटलर्जी छोड़ बाकी सभी संकायों के सेमेस्टर फोर की परीक्षा ले ली है। पहले ही सिलेबस के चक्कर में उनका सत्र विलंब हो चुका है। इसके बाद विवि की लेटलतीफी की वजह से मेटलर्जी के परीक्षार्थियों की परीक्षा नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि 2013-17 सत्र के परीक्षार्थियों के फर्स्ट एंड सेकेंड सेमेस्टर का परीक्षाफल भी अभी तक जारी नहीं किया गया है, जबकि इसी सत्र के दूसरे संकाय के परीक्षाफल जारी हो चुके हैं। छात्रों ने बताया कि इस ओर उन्होंने कॉलेज और विवि प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।