संस्कृत प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
संस्कृतभारती नई दिल्ली द्वारा वर्ग छह, सात आठ के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सरल संस्कृत प्रतियोगिता परीक्षा 2014 सरला, सुगमा सरसा का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 16 नवम्बर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन केन्द्रों चाईबासा, चक्रधरपुर तोरसिंदरी एकलव्य मॉडर्न प्लस 2 हाई स्कूल में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पंजीकृत 2571 छात्रों में से वर्ग छह के 572, सात के 626 तथा वर्ग आठ के 676 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
संस्कृत भारती के संयोजक सह महिला काॅलेज चाईबासा के संस्कृत विभागाध्यक्ष डाॅ निवारण महथा ने बताया कि सरल संस्कृत प्रतियोगिता परीक्षा संपूर्ण भारतवर्ष में एक साथ आयोजित की जाती है। जिसमें चाईबासा के वर्ग छह में 572 में से 531 (92 प्रतिशत), सात में 626 में से 584 (93 प्रतिशत) तथा वर्ग अाठ के 676 में से 657 (97 प्रतिशत) छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।