पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्य में तेजी लाएं : आरडीडीई

कार्य में तेजी लाएं : आरडीडीई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीयशिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) रजनीकांत वर्मा ने सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक की, जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण सिंह के अलावा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) जेई शामिल हुए।

इस दौरान आरडीडीई ने जिले के विद्यालयों में चल रहे असैनिक कार्याें की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही शैक्षणिक कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी पर बीईईओ को फटकार भी लगाई। वहीं, निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। आरडीडीई रजनीकांत वर्मा ने सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए समय-समय पर निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इससे पहले वे पटमदा गए, जहां कई स्कूलों का निरीक्षण किया।

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में बैठक करते आरडीडीई रजनीकांत वर्मा।