बीडीओ से मिलकर रखीं समस्याएं
जमशेदपुर/धालभूमगढ़ | प्रखंडके जुनबुनी पंचायत के रघुनाथडीह के ग्रामीणों ने हेमानी सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर से मिलकर वृद्धा पेंशन और अंत्योदय कार्ड के लिए लिखित आवेदन सौंपा। ग्रामीण महिलाओं ने बीडीओ को बताया कि आज उनके परिवार का राशन कार्ड तक नहीं बना है। कई गरीब परिवार की वृद्धाएं वृद्धा पेंशन से वंचित हैं। मौके पर अनाथालय चलाने वाले कांठा सिंह ने बताया कि यदि जरूरत मंद लोगो को अंत्योदय योजना, वृद्धा पेंशन आदि नहीं मिलता है तो ग्रामीण अपने हक के लिए आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मौके पर उपेंद्र कर्मकार, विजय महतो, मालती मुंडा, कदमा हेम्ब्रम, निती कुई, राजेश महतो, सरस्वती महतो, बुलु महतो, राधिका मुंडा, उत्तरा गोराई, फूलचंद महतो, चंपारानी महतो आदि उपस्थित थीं।