पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भयमुक्त वातावरण में चुनाव होगा : एसपी

भयमुक्त वातावरण में चुनाव होगा : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/सरायकेला| सरायकेलाखरसावां के पुलिस अधीक्षक दुर्गा उरांव ने कहा कि ईचागढ़ में भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव होगा। यह ठीक है कि मतदान के पहले नक्सलियों ने यहां बुला कर धोखे से अपने साथी की हत्या की थी। वह गिरिडीह का था। अगर माओवादी उसे गिरिडीह बुलाते तो वह नहीं जाता।

उन्होंने कहा कि राम विलास लोहरा पहले नक्सली संगठन में था। उस पर मुकदमा भी है। वह जेल में है। उसके समर्थन में नक्सली काम नहीं कर सकते, क्योंकि भाकपा माओवादी को चुनाव व्यवस्था पर यकीन ही नहीं है। वे चुनाव बहिष्कार की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अति संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी। संवेदनशील बूथ पर अर्धसैनिक बल के पर्याप्त जवान रहेंगे। जो सामान्य बूथ हैं, वहां भी सशस्त्र बल रहेगा। लोग निश्चिंत होकर मतदान करें। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में जवान तैनात रहेंगे।