पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान से वंचित करने का आरोप लगाया

मतदान से वंचित करने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुगसलाईपुलिस पर मतदान से वंचित करने का आरोप इसी थाना क्षेत्र के निवासी रामनाथ प्रसाद ने लगाया है। इसी आलोक में सोमवार को रामनाथ प्रसाद ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीसी डॉ. अमिताभ कौशल से भेंट कर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रसाद दो दिसंबर को वोट देने जुगसलाई के आरपी पटेल हाई स्कूल मतदान केंद्र पर गए थे। इस दौरान थानाप्रभारी एके गिरि उन्हें अकारण पकड़ कर थाना ले गए। उन्होंने थाना में मुझे पीटा और हाजत में बंद कर दिया। इस कारण मैं वोट नहीं दे सका। ज्ञापन में प्रसाद ने दावा है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह का आपराधिक मामला लंबित नहीं है। इसके बावजूद थाना प्रभारी ने उन्हें हाजत में बंद कर अपमानित किया। डीसी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में गुलाम हुसैन, इकराम खान,धर्मचंद पोद्दार, शौकत हुसैन, अनवर अली, अब्बास अंसारी, असलम परवेज अंसारी, राजू गद्दी, राजन सोनकर, उमेश खिरवाल, मक्खन सिंह, सुदर्शन तिवारी, शैलेंद्र सिंह चंदेल कमाल आदि शामिल थे।