पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगल फेज मीटर बदले जाएंगे

सिंगल फेज मीटर बदले जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर| एकसाल से मीटर की कमी से जूझ रहे बिजली विभाग के पास मीटर की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत एसई ने बताया कि वर्षों से खराब पड़े मीटर की बदली त्वरित गति से की जाएगी। इसके लिए कांति इलेक्ट्रिकल एजेंसी को ठेका दिया गया है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में करीब पांच हजार घरेलू कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के मीटर खराब हैं। विभाग अनुमान के आधार पर यूनिट तय कर बिल की वसूली कर रही है, अब ऐसे सभी उपभोक्ताओं के यहां नए मीटर लगाए जाएंगे।