- Hindi News
- जमशेदपुर। प्रखंडसंसाधन केंद्र धालभूमगढ़ में दो दिवसीय बुनियाद 2013 का
जमशेदपुर। प्रखंडसंसाधन केंद्र धालभूमगढ़ में दो दिवसीय बुनियाद 2013 का
जमशेदपुर। प्रखंडसंसाधन केंद्र धालभूमगढ़ में दो दिवसीय बुनियाद 2013 का प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को ही प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। प्रशिक्षक राजकिशोर राय ने कहा कि बच्चों को उनके स्तर के अनुसार टीएलएम सामग्री के द्वारा कैसे शिक्षा दी जाए इस बात की जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बड़ाई लाल पात्र, प्रशिक्षक रंजन सिंह देव, कामिनी सोरेन, सुमित्रा हांसदा, शर्मिला मुर्मू, लुगू मार्डी, मंटू मंडल, तापस कुमार माइती, बदेन मुर्मू, निलिमा कुमारी शामिल थे।
प्राइमरी के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण