पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेड फेयर में लक्की ड्रॉ का आयोजन

ट्रेड फेयर में लक्की ड्रॉ का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। सनराइजवेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोपाल मैदान में आयोजित विजन इंडिया 2014 ट्रेड फेयर में घूमने वाले मेला में लक्की ड्रॉ भी जीत सकते हैं। यह जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन भरत सिंह ने गुरुवार को गोपाल मैदान में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि मेला में दर्शकों उपभोक्ताओं का रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। उसे देखते हुए मेला में प्रत्येक दिन लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा और तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के विशेषज्ञ द्वारा शुक्रवार की शाम पांच बजे से छह बजे तक व्यायाम शिविर का आयोजन किया जाएगा। 13 दिसंबर को पेटिंग प्रतियोगिता होगी। मौके पर कमल किशोर अग्रवाल, परशुराम मिश्रा, एसपी सिंह, आशीष श्रीवास्तव और लार्डी सिंह मौजूद थे। गुरुवार को लक्की ड्रॉ में मनोज हेम्ब्रम (सुंदरनगर) प्रथम, सोनम रमण (आदित्यपुर) द्वितीय और पी बोदरा (बागुनहातु) को तृतीय पुरस्कार मिला।