- Hindi News
- स्ट्रोक्स में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
स्ट्रोक्स में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जमशेदपुर। करीमसिटी काॅलेज में सोसायटी फाॅर प्रमोशन आॅफ आर्ट कलचर (स्पार्क) की ओर से ‘सतरंग’ के तीसरे दिन गुरुवार को ‘स्ट्रोक्स’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कोलाज, पेंटिंग स्केच प्रतियोगिता हुई। पेंटिंग में 17, स्केच में 17 कोलाज में 10 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की कला कृतियों की प्रदर्शनी 12 दिसंबर को की जाएगी। प्रदर्शनी में प्रस्तुत की गईं इन कला कृतियों में प्रथम द्वितीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडली में कलाकार रचना महातो शामिल हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मो. जकारिया ने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की। मौके पर काॅलेज के शिक्षक एसएम याहिया इब्राहिम, प्रो. अहमद बद्र आदि उपस्थित थे।