सन फैमिली बनी विजेता
एसडीएसएमस्कूल फॉर एक्सीलेंस में गुरुवार को इंटर फैमिली मैथेमेटिक्स एंड साइंस क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में स्कूल की छठी से बारहवीं तक के छात्रों की भागीदारी रही। चार राउंड में संपन्न इस क्विज की विजेता सन फैमिली रही, जिसमें परेश, रोशन कुमार, अंकित सरकार, कौशिक करण, आशीष रंजन, अंकिता गुप्ता और गौरव शामिल थे।
उपविजेता का खिताब क्लाउड फैमिली को मिला। इस फैमिली में सौरभ दुबे, दीपक शर्मा, विक्रम बहादुर, शुभम कुमार सिंह, विक्रांत और अर्पिता शामिल थे। स्कूल की वाइस प्रिसिंपल रागिनी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित करने का मकसद बच्चों के ऑब्जर्वेशन स्किल, रीजनिंग एबिलिटी, मेंटल स्किल और क्विक कैलकुलेशन को जानना था। क्विज का संचालन विकास कुमार सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिका अपर्णा राय और मोना खोसला ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
>>छठी से 12वीं तक के छात्रों की रही भागीदारी
>>बच्चों का स्किल जानना प्रतियाेगिता का उद्देश्य
अतिथियों के साथ प्रतियोगिता की विजेता टीम के सदस्य।