पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांग 140, आपूर्ति 70 मेगावाट लोड शेडिंग से चल रहा काम

मांग 140, आपूर्ति 70 मेगावाट लोड शेडिंग से चल रहा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीवीएनएल(तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड) की एक यूनिट खराब होने से शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली की कमी हो गई है। झारखंड राज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के अनुसार, टीवीएनएल की खराब यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद ही बिजली की कमी दूर होने की संभावना है। इस दौरान दो-तीन दिनों तक गैर कंपनी क्षेत्रों में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति करनी होगी।

जेएसईबी के पदाधिकारियों ने दावा किया कि कम बिजली मिलने के कारण सभी क्षेत्रों में एक से दो घंटे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जा रही है। गुरुवार को जेएसईबी के गोलमुरी ग्रिड को 20 मेगावाट और गम्हरिया ग्रिड को मात्र 50 मेगावाट की बिजली आपूर्ति हुई। जबकि दोनों ग्रिड से कुल 140 मेगावाट बिजली की खपत है।

^शहर में बिजली की कमी है। ऐसे में मानगो में मांग से आधी बिजली आपूर्ति हो रही है। बोर्ड द्वारा लोड शेडिंग कर रिहायशी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है।^ संजीवकुमार, सहायकअभियंता, मानगो सब डिवीजन

इन क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती

कदमा,सोनारी, जुगसलाई, बागबेड़ा, करनडीह, परसुडीह, छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, विद्यापतिनगर, मानगो, सुंदरनगर अन्य।

जेएसईबी