- Hindi News
- जुबिन पालिया हाेंगे टाटा स्टील के अगले चीफ ग्रुप आईआर
जुबिन पालिया हाेंगे टाटा स्टील के अगले चीफ ग्रुप आईआर
जमशेदपुर | जुबिनपालिया टाटा स्टील के अगले चीफ ग्रुप आईआर (इंडस्ट्रियल रिलेशंस) होंगे। वे एक जनवरी 2015 को वर्तमान चीफ ग्रुप आईआर पीएन प्रसाद का स्थान लेंगे। पीएन प्रसाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस संबंध में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन ने आदेश जारी कर दिया है। जुबिन पालिया एचआरएम के उपाध्यक्ष एसडी त्रिपाठी को रिपोर्ट करेंगे। पालिया वर्तमान में हेड आईआर स्टैबलिसमेंट के पद पर कार्यरत हैं।