पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 को सजेगी रंजीत रजवाड़ा की महफिल

28 को सजेगी रंजीत रजवाड़ा की महफिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशके उभरते गजल गायक रंजीत रजवाड़ा की दिलकश आवाज शहरवासियों को एक बार फिर सुनने को मिलेगी।

साकची के राजेन्द्र विद्यालय प्रेक्षागृह में 28 दिसंबर को महफिल गजल का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंजीत रजवाड़ा अपनी गजलों से समां बांधेंगे। इसका आयोजन इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप ड्रीम टीम कर रही है। टीम के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रजवाड़ा अपने नए एलबम मस्तमौला की गजलों को भी सुनाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार होंगे। कार्यक्रम के लिए टिकट रखा गया है, जिसकी बिक्री शहर के विभिन्न केन्द्रों पर हो रही है।