- Hindi News
- जेपीएससी : सिविल जज के लिए इंटरव्यू 19 दिसंबर से
जेपीएससी : सिविल जज के लिए इंटरव्यू 19 दिसंबर से
जमशेदपुर | झारखंडलोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू 19 दिसंबर से 25 जनवरी तक होंगे। इंटरव्यू के लिए जेपीएससी की वेबसाइट से अभ्यर्थी आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू लेटर किसी कारण से डाउनलोड नहीं होता है, तो 16 और 17 दिसंबर को आयोग कार्यालय में आवेदन देकर लेटर प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि साक्षात्कार के लिए डाक से लेटर नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।