पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर सिम और जूता मिला

रेलवे ट्रैक पर सिम और जूता मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुझे किसी पर शक नहीं : धनराज सिंह

धनराजसिंह ने गुरुवार को दावा किया कि उनके बेटे अमरेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उनका परिवार पाक-साफ रहा है। कोई उनके बेटे की हत्या क्यों करेगा, नहीं पता। पटना स्थित मकान में पत्रकारों से बात करते हुए धनराज सिंह ने कहा कि अमरेंद्र के पास से मिले एक कागज पर उनका (धनराज सिंह) का नंबर लिखा था। लेकिन, अमरेंद्र के मोबाइल में उनका नंबर फीड है। ऐसे में उनका नंबर अलग से कागज पर लिखा मिलना उन्हें आश्चर्यचकित कर रहा है। डीपीएस (मानगो) के संबंध में किसी तरह के विवाद को भी उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया। जमशेदपुर में अमरेंद्र से जुड़े किसी वित्तीय लेन-देन के बारे में भी उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया।

...मोबाइलतो सुबह से स्विच ऑफ था

अमरेंद्रकी मां ने बुधवार को कहा था कि अमरेंद्र ने फोन कर बच्चों को स्कूल से नहीं ला पाने की बात कही थी। लेकिन, धनराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि अमरेंद्र का मोबाइल सुबह से स्विच ऑफ था। बच्चों को स्कूल से लाने के लिए घर से गाड़ी जाती है। पुलिस जांच में बात साफ होगी। अभी किसी के ऊपर शक नहीं है।

डीपीएस मानगो के पूर्व संचालक अमरेंद्र कुमार की मौत का मामला

घटनास्थल पर नहीं जा सकता वाहन

बुधवारको जहां अमरेंद्र का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था, वहां पर बाइक या चारपहिया वाहन नहीं जा सकता है। वाहन से जाने के लिए किसी को 150-200 मीटर पहले उतरना होगा और पैदल वहां तक पहुंचना होगा।

भास्कर न्यूज | जमशेदपुर/पटना

दिल्लीपब्लिक स्कूल (डीपीएस), जमशेदपुर के संचालक मुंगेर के पूर्व सांसद धनराज सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार की बुधवार को फुलवारीशरीफ (पटना) स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने के मामले में जांच करने के लिए गुरुवार को एफएसएल टीम रेल डीएसपी अनंत कुमार राय के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने लगभग एक घंटा तक छानबीन की। इस दौरान पुलिस को अमरेंद्र के एक और पैर का जूता मिला। जूता कटा हुआ है। उसपर खून के निशान नहीं मिले। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने भी लिए। साथ ही खून से सने पत्थरों को भी साथ ले गई। पुलिस को मृतक के मोबाइल का एक सिम भी मिला है।

रेल डीएसपी फुलवारीशरीफ स्टेशन भी गए और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से मंगलवार की शाम पांच बजे से सुबह तीन बजे तक डाउन लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की सूच