पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मोटर्स ट्रेनी को पीटा मोबाइल और पर्स छीना

टाटा मोटर्स ट्रेनी को पीटा मोबाइल और पर्स छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिदगोड़ाथाना अंतर्गत भुइयांडीह लिट्टी चौक के पास बुधवार की रात बदमाशों ने एग्रिको एल5-108 के रहने वाले अंश कुमार की पिटाई कर उनका मोबाइल पर्स छीन लिया। अंश कुमार के साथ उनके साथी संजय कुमार भी पिटाई में घायल हुए। दोनों टाटा मोटर्स में डिप्लोमा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। गुरुवार को इस संबंध में अंश ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की।

अंश ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे एक युवक ने संजय कुमार को मोबाइल पर फोन कर मिलने की बात कही। तय स्थान पर संजय अंश युवक से मिले। युवक ने उनसे टाटा मोटर्स में डिपार्टमेंट चेंज कराने की बात कही, तो उन्होंने इनकार कर दिया। देर रात ट्रेनिंग खत्म कर संजय अंश कंपनी की बस से लिट्टी चौक के पास उतर कर घर जा रहे थे। इसी दौरान फोन करने वाला युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

साथी के साथ घायल अंश कुमार।