- Hindi News
- विकास को रिमांड पर लेकर गई सिक्किम पुलिस
विकास को रिमांड पर लेकर गई सिक्किम पुलिस
विकास को रिमांड पर लेकर गई सिक्किम पुलिस
जमशेदपुर | गंगटोक(सिक्किम) पुलिस ने कागलनगर से गिरफ्तार किए गए विकास कुमार सिंह को गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार के समक्ष पेश किया। अदालत से 6 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर विकास को गंगटोक पुलिस लेकर सिक्किम चली गई। विकास कुमार सिंह अन्य पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 22.35 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है।