पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छंटनी का विरोध, मजदूरों ने बंद रखा मुसाबनी

छंटनी का विरोध, मजदूरों ने बंद रखा मुसाबनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| खराबआर्थिक स्थिति के कारण आईआरएल कंपनी द्वारा 1210 मजदूरों को टर्मिनेट किए जाने के खिलाफ मजदूर नेताओं ने गुरुवार को मुसाबनी बंद का आह्वान किया था। बंद को लेकर मजदूर और मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि सुबह पांच बजे से ही जुट गए थे। नेता कर्मचारी क्षेत्र के चारों ओर गुट बनाकर घूम रहेे थे। ठंड के बावजूद मजदूर सुबह ही अस्पताल चौक पर पहुंचे और सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बंद कर दिया। यहां से अलग-अलग गुटों में मजदूर बंद के लिए निकल पड़े। वहीं आमलोगों ने भी बंद काे अपनी तरफ से सहयोग दिया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, आवागमन के संसाधन आदि सभी कुछ बंद रहे। मजदूर संगठन पिछले चार दिनों से आंदोलनरत है। इस छंटनी के कारण मजदूरों और उनके आश्रितों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।