- Hindi News
- पहले दिन 46 फॉर्म बिके 15 दिसंबर को नामांकन
पहले दिन 46 फॉर्म बिके 15 दिसंबर को नामांकन
टेल्कोको-ऑपरेटिव सोसायटी चुनाव के लिए लेकर गुरुवार से फॉर्म वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव 27 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह की देखरेख में होगा। पहले दिन 46 फॉर्म वितरित हुए। फॉर्म वितरण की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। सोसायटी के 10 कमेटी मेंबर्स के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार 15 दिसंबर को अपना नामांकन करेंगे। उम्मीदवारों को 17 दिसंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। एशिया की इस सबसे बड़ी सोसायटी के सदस्यों की संख्या 6547 है, जो चुनाव में मतदान करेंगे।
6कमेटी मेंबर दोबारा भाग्य आजमाएंगे
सोसायटीचुनाव में 6 कमेटी मेंबर दोबारा भाग्य आजमाएंगे। बाकी के 4 रिटायर होने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि इस सोसायटी में टाटा मोटर्स समेत उसकी अनुषंगी इकाइयों के कर्मचारी सदस्य हैं।