पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एरियर में कर्मियों को हुआ नुकसान : पांडे

एरियर में कर्मियों को हुआ नुकसान : पांडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटावर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कहा है कि ग्रेड रिवीजन 31 माह विलंब से होने के कारण कर्मचारियों को काफी नुकसान हुआ है। जिस कर्मचारी का 31 दिसंबर 2011 को बेसिक 30,000 रुपए था, उसे लगभग 1.70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पांडे गुरुवार को गरमनाला स्थित अपने आवास पर समर्थक कमेटी मेंबरों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्क और पेंशन करवाने से नुकसान लाखों में हो गया है। पीएफ, टीईपीएस, एचआरए, यूटिलिटी एलाउंस, वेहिकल मेंटेनेंस एलाउंस, ट्यूशन फीस आदि एलाउंस में भारी नुकसान हुआ है, क्योंकि तीन साल के एरियर का बोनस नहीं मिलेगा। बैठक में अरविंद पांडे, सीएस झा, एसपी सिंह, बीके रेड्डी, त्रिवेणी प्रसाद, नागेन्द्र सिंह, गुलाम मोइनुद्दीन, विमल कुमार, नवकांत झा, एके सिन्हा, रोहित नंदन, अनिल तिवारी आदि उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते रघुनाथ पांडे उपस्थित कमेटी मेंबर।