ईडी ने कम्युनिकेशन सेशन को किया संबोधित
जमशेदपुर| टाटामोटर्स के कार्यकारी निदेशक (ईडी) एसबी बोरवंकर ने गुरुवार को क्वालिटी को लेकर कम्युनिकेशन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक क्वालिटी मानदंड के लेवल-1 को जनवरी तक हर हाल में हासिल करने की बात कही। बोरवंकर ने कहा कि जनवरी में लेवल-1 का फाइनल एसेस्मेंट होगा। उन्होंने शॉप फ्लोर का विजिट कर वाहनों की गुणवत्ता को देखा। बोरवंकर 12 दिसंबर को कंपनी के विभिन्न विभागों की विजिट कर गुणवत्ता को देखेंगे। शाम को टेल्को क्लब में शिक्षा प्रसार केन्द्र की ओर से चल रहे एनुअल फेस्ट-14 के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।