पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे थाना में डटे रहे लोग

दो घंटे थाना में डटे रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुरविग स्कूल के 12वीं के छात्र आशीष रंजन उर्फ नीलू की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने की खबर मिलते ही गोविंदपुर थाना में परिजन समेत आस पड़ोस के लोगों का जमावड़ा लग गया। सभी नीलू की मौत को लेकर अचंभित थे। करीब दो घंटे तक लोग थाना परिसर में जमे थे। इसके अलावा परिजन घटनास्थल भी गए। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इधर, पुलिस ने मृतक के घर से प्रेम-पत्र बरामद किया है। एक पत्र में युवती द्वारा फोन या मिलने से मना करने की बात का भी जिक्र किया गया है। पुलिस प्रेम पत्रों की जांच कर रही है।

2

1

2

युवती के कमरे की तलाशी

नीलूके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के गोबरा पार्क स्थित घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने युवती का कमरा खंगाला, लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए युवती को टेल्को थाना ले गई।

विग स्कूल के 12वीं के छात्र आशीष रंजन की मौत के मामले में गोविंदपुर थाना में जमा परिजन आस पड़ोस के लोग।

गोविंदपुर थाना में बिलखते आशीष के माता-पिता।