पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनारी में मैनेजर से 47 हजार की छिनतई

सोनारी में मैनेजर से 47 हजार की छिनतई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनारीसाई मंदिर के पास गुरुवार को सोनारी आदर्शनगर निवासी श्याम सुंदर अग्रवाल से मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने बैग छिनतई कर फरार हो गए। बैग में 47 हजार रुपए थे। पीड़ित श्यामसुंदर अग्रवाल गम्हरिया स्थित एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

घटना शाम करीब चार बजे की है। पीड़ित श्यामसुंदर अग्रवाल ने काफी चिल्लाया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया। श्यामसुंदर अग्रवाल ने मामले की जानकारी सोनारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। अग्रवाल के अनुसार, वे साकची स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 47 हजार रुपए निकाले और बैग में रख कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। उन्होंने निजी काम के लिए रुपए निकाले थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर रोका। वे बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

^मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित ने लिखित शिकायत नहीं की है।^ अनिमेशगुप्ता, सोनारीथाना प्रभारी