पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर समेत 200 शहरों में होगी निबंध प्रतियोगता

जमशेदपुर समेत 200 शहरों में होगी निबंध प्रतियोगता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटासमूह ने ‘टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता’ का नौवां संस्करण शुरू करने की घोषणा की है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। इस साल देशभर के 200 शहरों के 7000 से ज्यादा स्कूलों में करीब 30 लाख छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टाटा सर्विसेज के समूह कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट अफेयर्स) अतुल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये टाटा समूह का मकसद राष्ट्र निर्माण की दिशा में छात्रों के बीच सकारात्मक सोच विकसित करना है।

टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता के दौरान स्कूलों में दो चरणों में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में टाटा से जुड़ी प्रेरणादायी फिल्म प्रदर्शित की जाएगी, जिसके जरिये छात्रों को राष्ट्र के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को निबंध के विषय के बारे में बताया जाएगा और उन्हें दिए गए विषय पर निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता के अंग्रेजी संस्करण में देशभर के 60 शहरों के 2200 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के छात्र भाग लेंगे, जबकि हिंदी संस्करण में उत्तर और मध्य भारत के 46 शहरों के करीब 1600 स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। इनके अलावा विभिन्न राज्यों में उन भाषाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो कि राज्य की शासकीय भाषाएं हैं।

इनशहरों में होगा आयोजन : मुंबई,अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, गोवा, नागपुर, भोपाल, बड़ाेदरा, सूरत, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मणिपाल, कोयंबटूर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा, मदुरई, विशाखापट्टनम, हुबली, पुंडुचेरी, कोझिकोड़ (कलिकट), जयपुर, शिमला, लखनऊ, लुधियाना, इलाहाबाद, जम्मू, उदयपुर, वाराणसी, अमृतसर, अजमेर, कानपुर, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, जमशेदपुर, दार्जिलिंग, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, सिलिगुड़ी, रांची, कटक, शिलांग, गेंगटोक, राउरकेला, जबलपुरागरा, जालंधर, मेरठ, भरतपुर, ग्वालियर, दिल्ली-एनसीआर।

प्रतियोगिता का आयोजन दो श्रेणियों में होगा। कक्षा छह से आठ तक के लिए जूनियर लेवल और कक्षा नौ से 12 तक सीनियर लेवल होगा। मालूम हो कि प्रतियोगिता के लिए हर साल राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों के थीम का चयन किया जाता है। वहीं, प्रतिभागियों को 500 से 600 शब्दों में निबंध लिखकर जमा कराने को कहा जाता है। निबंध का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, संरचना, रचनात्मकता विचारो