पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन शुरू

दो दिवसीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| मोहनआहूजा इंडोर स्टेडियम में गुरुवार से दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई। ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की प्राचार्या डॉ उषा शुक्ला ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में 13 कॉलेजों और यूनिटों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन पहले राउंड के मैच खेले गए। भाग लेनेवाले कॉलेजों में एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया, करीम सिटी कॉलेज, एबीएम कॉलेज, जैन कॉलेज, एसबी कॉलेज चांडिल, घाटशिला कॉलेज घाटशिला, महिला कॉलेज चाईबासा, ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर, जेमिनीकांत बीएड कॉलेज, टाटा कॉलेज चाईबासा, केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन। भौतिकी विज्ञान की अध्यक्ष डॉ किरण दुबे ने टूर्नामेंट का संचालन किया।