पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएससीए स्कूल क्रिकेट लीग में विग ने सेंट मेरीज को हराया

जेएससीए स्कूल क्रिकेट लीग में विग ने सेंट मेरीज को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जेएससीएस्कूल क्रिकेट लीग में गुरुवार को विग स्कूल ने सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल को चार विकेट से हरा दिया। टेल्को ग्राउंड में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट मेरीज स्कूल की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए।

आसिफ जमाल ने दो चौके की मदद से 26 रन बनाए विग स्कूल की ओर से नवीन कुमार और उज्ज्वल कुमार ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विग स्कूल ने एक विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। आफताब आलम ने 22 रनों की पारी खेली। सेंट मेरीज स्कूल के आर्यन ने तीन और मोहित ने दो विकेट लिए।