पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन घंटे शहर में बिताएंगे महामहिम

साढ़े तीन घंटे शहर में बिताएंगे महामहिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट

राष्ट्रपतिनिवास से प्रस्थान : सुबह 9.25 बजे

दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन : सुबह 9.45 बजे

वायुसेना के विमान से रांची प्रस्थान : 9.55 बजे

रांची एयरपोर्ट पर आगमन : 11.25 बजे

रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर रवाना : 11.35 बजे

जमशेदपुर एयरपोर्ट पर आगमन : दोपहर 12.15 बजे

जमशेदपुर एयरपोर्ट से टाटा ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान : 12.25 बजे

ऑडिटोरियम पहुंचेंगे : 12.30 बजे

ऑडिटोरियम से टैगोर सोसायटी के लिए प्रस्थान : 1.30 बजे

रवींद्रनाथ टैगोर सोसायटी परिसर में आगमन : 1.45 बजे

सोसायटी से प्रस्थान : 2.15 बजे

परिसदन में आगमन : 2.25 बजे

परिसदन से सोनारी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान : 3.35 बजे

सोनारी एयरपोर्ट पर आगमन : 3.40 बजे

सोनारी एयरपोर्ट से रांची रवानगी : 3.50 बजे

रांची एयरपोर्ट पर आगमन : 4.30 बजे

रांची एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान : 4.40 बजे

भास्कर न्यूज | जमशेदपुर

राष्ट्रपतिप्रणब मुखर्जी 28 दिसंबर को शहर रहे हैं। वे तीन घंटा 35 मिनट शहर में रहेंगे। दोपहर 12.15 बजे वे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम 3.50 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान वे एक घंटा एक्सएलआरआई स्थित टाटा ऑडिटोरियम में एक घंटा और रवीन्द्रनाथ टैगोर सोसायटी परिसर में आधा घंटा रहेंगे।

परिसदनमें करेंगे लंच

महामहिमदोपहर का खाना परिसदन में करेंगे। वहां भोजन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है। राष्ट्रपति सचिवालय ने इस आशय की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी है। भारतीय वायुसेना के विमान से राष्ट्रपति रांची तक का सफर तय करेंगे। इसके बाद वे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर आएंगे। सचिवालय ने राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जिला प्रशासन को दे दिया है। राष्ट्रपति के भोजन की व्यवस्था के लिए प्रशासन खानसमा की व्यवस्था अपने स्तर से कर रहा है।