- Hindi News
- 10 10 के नोट गिरा 4 लोगों को लगाई लाखों की चपत
10-10 के नोट गिरा 4 लोगों को लगाई लाखों की चपत
जमशेदपुर | सड़कपर 10-10 रुपए के नोट गिराकर कार से बैग गायब करने वाले गिरोह के सदस्य इन दिनों शहर में फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को गिरोह के सदस्यों ने साकची और बिष्टुपुर में चार लोगों को शिकार बनाया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर घटनाएं हुईं। इस संबंध में पीडि़तों ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
{ सड़क पर नोट गिरे देखकर उसे उठाने का प्रयास करें।
{ कोई रुपए उठाने को कहे, तो बहकावे में आएं।
{ घटना होने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दें।
ये बरतें सावधानी
बिष्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे उद्यमी पृथ्वीराज प्रमाणिक और इनसेट में गिराए गए नोट।
सोनारी आशियाना गार्डेन निवासी सह उद्यमी पृथ्वीराज प्रमाणिक ने बताया कि वे अपनी कार से बिष्टुपुर स्थित सिटी स्टाइल गए थे। इसी दौरान एक युवक ने बताया कि सड़क पर नोट गिरे हैं। वे नोट उठाने लगो, इसी बीच बदमाश ने कार से उनका बैग गायब कर दिया। बैग में लैपटॉप, चेकबुक समेत अन्य कई अन्य कागजात थे। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस दौरान वहां खड़े एक अन्य युवक ने बदमाश को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाना ले गई।
मानगो आस्था सिटी निवासी अजीत सरकार के अनुसार, वे साकची रिलायंस फ्रेश के पास कार खड़ीकर एक ऑफिस में गए थे। कार में उनका चालक दिलीप दास मौजूद था। बदमाशों ने सड़क पर 10-10 रुपए के नोट गिरा दिए। चालक गिरोक के सदस्यों के इरादे को समझ नहीं सका। वह लालच में रुपए उठाने चला गया। इसी बीच बदमाशों ने कार से बैग गायब कर दिया। बैग में लैपटॉप समेत कई महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना के बाद से मेरी परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
आदित्यपुर के एमपी टावर निवासी सह ट्रांसपोर्टर कन्हैया सिंह ने बताया कि होटल जिंजर के पास कार खड़ी कर वे निजी काम से एक कार्यालय गए थे। कार में चालक बी. लक्ष्मण राव बैठे थे। इसी दौरान एक युवक ने चालक को बताया कि सड़क पर नोट गिरे हैं। चालक बदमाशों की चाल को नहीं समझ पाया। वह नोट देखकर उसे चुनने लगा। इसी बीच बदमाश ने कार में रखा बैग गायब कर दिया। बैग में जमीन के कागजात, लैपटॉप, बैंक के पासबुक सम