- Hindi News
- अपने फोटो वाले डाक टिकट से भेजें ग्रीटिंग्स
अपने फोटो वाले डाक टिकट से भेजें ग्रीटिंग्स
नएसाल के मौके पर दूरदराज में बसे परिजन, शुभचिंतक या दोस्त को ग्रीटिंग्स कार्ड भेजने का चलन है। ग्रीटिंग्स कार्ड भेजने की व्यवस्था में डाक विभाग ने नया प्रयोग करने का अवसर आम नागरिकों को उपलब्ध कराया है। ग्रीटिंग्स कार्ड भेजने के लिए लिफाफा पर डाक टिकट चिपकाना होगा। अगर आप चाहें, तो डाक टिकट पर आपकी अथवा शुभकामना संदेश पाने वाले की तस्वीर भी हो सकती है।
नए साल में डाक विभाग के जरिए देश के दूसरे हिस्से में हजारों शुभकामना संदेश पत्र और ग्रीटिंग्स कार्ड भेजे जाते हैं। डाक विभाग ने महज पचीस रुपए शुल्क देने पर डाक टिकट पर शुभकामना संदेश भेजने अथवा पाने वाले की तस्वीर प्रकाशित करने का फैसला किया है। इसके अलावा पांच रुपए का डाक टिकट लगाना होगा। अगर लोग स्पीड पोस्ट से शुभकामना संदेश भेजना चाहें, तो इस व्यवस्था के तहत साधारण डाक टिकट का पांच रुपए शुल्क नहीं लगेगा। डाक विभाग के इस ऑफर का आम लोगों के अलावा सामाजिक और शैक्षणिक संगठन भी लाभ उठा सकते हैं।
टेल्को के स्कूल ने बनवाए 1440 माई स्टाम्प
नए साल को यादगार बनाने के लिए टेल्को के एक स्कूल ने 1440 माई स्टाम्प लिया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा विशेष डाक टिकट का उपयोग नए साल में किया जाएगा। इसके अलावा और कई लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी तस्वीर के साथ डाक टिकट का प्रकाशन कराया है। डाक विभाग ने नए साल को नजदीक देख माई स्टाम्प के लिए विशेष व्यवस्था की है।
रिश्तों को दें नया अायाम
^नए साल में लोग ग्रीटिंग्स कार्ड भेज कर अपने करीबी लोगों के साथ रिश्तों को नया आयाम देते हैं। अब आप डाक टिकट पर अपनी तस्वीर वाली ग्रीटिंग्स बिष्टुपुर के प्रधान डाकघर में महज आधा घंटा में बनवा कर अपने परिचित को भेज सकते हैं। यह सुविधा सभी के लिए है। एनसरकार, डाकअधीक्षक, जमशेदपुर
{ नए साल के लिए माई स्टाम्प व्यवस्था लागू हुई है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए तस्वीर के साथ फॉर्म भरना होगा।
{ तस्वीर आपकी हो सकती है अथवा उसकी, जिसे आप ग्रीटिंग्स कार्ड या शुभकामना संदेश पत्र भेजना चाहते हैं।
{ जो तस्वीर डाक टिकट पर छपवानी है, वह देनी होगी। महज दस मिनट के बाद डाक टिकट पर तस्वीर छप जाएगी।
{ न्यूनतम बारह डाक टिकट पर तस्वीर की छपाई होगी। इसके लिए 300 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
{ देश के किसी हिस्से में स्पीड पोस्ट से शुभकामना संदेश भेजना चाहें,