- Hindi News
- बीटेक सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर का वाइवा आज से
बीटेक सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर का वाइवा आज से
जमशेदपुर | केयूने शुक्रवार को बीटेक सेकेंड फोर्थ सेमेस्टर ( 2013- 17) के छात्रों की वाइवा परीक्षा के कार्यक्रम केंद्र की घोषणा कर दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि केयू के अंतर्गत आरवीएस कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तथा टेक्नो इंडिया चाईबासा में बीटेक की पढ़ाई होती है। इन संस्थानों के बीटेक सेकेंड फोर्थ सेमेस्टर की लिखित परीक्षा हो चुकी है। अब 13 से 17 दिसंबर तक अपने ही कॉलेज में छात्र सुबह साढ़े दस से शाम चार बजे तक वाइवा की परीक्षा देंगे।