- Hindi News
- छ़ुट्टी के बावजूद आज होगी बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा
छ़ुट्टी के बावजूद आज होगी बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा
जमशेदपुर | कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा शनिवार को भी होगी। यह जानकारी केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने दी। मालूम हो कि शनिवार को चैहल्लुम होने का कारण कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की गई है। छुट्टी के कारण छात्र शिक्षकों में उहापोह की स्थिति हो गई है कि परीक्षा होगी या नहीं। लेकिन शुक्रवार शाम परीक्षा नियंत्रक ने बयान जारी कर कहा कि छुट्टी के बावजूद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।