पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने मांगी टाटा स्टील से रिपोर्ट

प्रशासन ने मांगी टाटा स्टील से रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबलीजके विवादित 59 मामलों के जमीन निबंधन और म्यूटेशन की जानकारी जिला प्रशासन ने टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट से मांगी है। इस संबंध में शुक्रवार को एडीसी सुनील कुमार ने टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट को पत्र भेजा है।

सबलीज के जिन मामलों को रद्द किया गया है, उसके जमीन निबंधन पर सरकार ने पूर्व में ही रोक लगा दी थी, बावजूद इसके पांच मामलों का निबंधन कराया गया है।

यह जानकारी जमशेदपुर के अवर निबंधक एके सिन्हा ने एडीसी गणेश कुमार को दी। अवर निबंधक ने एडीसी को बताया कि इससे ज्यादा मामलों के निबंधन का रिकॉर्ड उनके पास उपलब्ध नहीं है।