ड्रॉप लाइन पर वसूली करते कर्मचारी धराए
टाटानगररेलवे स्टेशन कार पार्किंग स्टैंड में ड्रॉप लाइन में लगातार लोगों से पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। शुक्रवार को टाटानगर पहुंचे एसीएम प्रशांत सिंघानिया ने ठेकेदार के कर्मचारियों को अवैध वसूली करते पाया। इस पर एसीएम ने ठेकेदार दीप इंटरप्राइजेज पर 5000 रुपए का जुर्माना किया। साथ ही आदेश जारी किया है कि ड्रॉप लाइन जोन यात्रियों के लिए नि:शुल्क है। यहां शुल्क लेने पर लोग स्टेशन मास्टर से सीधी शिकायत कर सकते हैं।
मालूम हो कि दस दिन पहले भी एसीएम ने ठेकेदार के कर्मचारियों को ड्रॉप लाइन पर अवैध वसूली करते पकड़ा था।
अहमदाबाद एक्सप्रेस में 14 वेंडर धराए
अहमदाबाद-हावड़ाएक्सप्रेस की पेंट्रीकार में शुक्रवार को चक्रधरपुर रेलमंडल के एसीएम प्रशांत सिंघानिया ने छापामारी की। इस दौरान पेंट्रीकार में बिना ट्रैवलिंग अथॉरिटी के सफर कर रहे 14 वेंडरों को पकड़ा गया। चक्रधरपुर से टाटानगर के बीच पांच अनधिकृत वेंडरों से 23 हजार रुपए ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया, जबकि शेष 9 वेंडरों से खड़गपुर में जुर्माना वसूलने का मैसेज किया गया। इस दौरान एसीएम ने खाना की गुणवत्ता की भी जांच की।
डीआरएम ने आरक्षण केंद्र का लिया जायजा
इधर,डीआरएम राजीव अग्रवाल ने टाटानगर स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र की निर्माणाधीन दोमंजिला भवन को देखा और उपस्थित अधिकारियों ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने का आदेश दिया। डीआरएम ने फुटओवर ब्रिज के कार्य का भी निरीक्षण किया।
एसडीसीएमने किया गुड्स शेड का निरीक्षण
एसडीसीएमअशोक अग्रवाला ने टाटानगर गुड्स शेड में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य को देखा। उन्हें शेड में कोई अनियमितता नहीं मिली। उन्होंने टाटानगर स्टेशन में चल रहे स्पेशल टिकट जांच अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।
422यात्रियों से 57 हजार जुर्माना वसूला
टाटानगरस्टेशन पर शुक्रवार को स्पेशल टिकट जांच अभियान चलाया गया। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चले अभियान में 422 यात्रियों से 57675 रुपए का जुर्माना वसूला गया।