- Hindi News
- जमशेदपुर कार्निवाल में तनुश्री शंकर उस्ताद देबू देंगे परफॉर्मेंस
जमशेदपुर कार्निवाल में तनुश्री शंकर उस्ताद देबू देंगे परफॉर्मेंस
करीम सिटी के छात्रों ने बनाया लोगो
फूड फेस्टिवल में 17 होटल करेंगे शिरकत
तीनदिवसीय जमशेदपुर कार्निवाल 19 से 21 दिसंबर तक बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होगा। इसमें मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना तनुश्री शंकर और उस्ताद देबू का परफॉर्मेंस शहरवासियों को देखने को मिलेगा। यह जानकारी शुक्रवार को टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी सुनील भास्करन ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस में पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कार्निवाल का आयोजन छोटे पैमाने पर हुआ था। उसकी सफलता को देखते हुए इस वर्ष बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किया जा रहा है। कार्निवाल में तीन दिन तक लोग नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में शामिल होकर मस्ती कर सकेंगे। कार्निवाल में म्यूजिकल बैंड परफारमेंस, मास्टर सेफ, फूड फेस्टिवल पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जमशेदपुर| कार्निवालका लोगो करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम के छात्रों ने तैयार किया है। फिरदौस शाहिद, संगीता मुखर्जी और फैज आलम की टीम ने लोगों तैयार किया गया है। इसे शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में लांच किया गया। 19 दिसंबर को होने वाली परेड में एक्सएलआरआई के छात्र भी शामिल होंगे। विद्यार्थी राजा-महाराजा और विक्टोरियन ड्रेस पहन कर परेड में शामिल होंगे।
19 से 21 दिसंबर तक गोपाल मैदान में आयोजित जमशेदपुर कार्निवाल के फूड फेस्टिवल में शहर के 17 होटल भाग लेंगे। इसमें फॉरच्यून सेंटर प्वाइंट, सोनेट, साउथ पार्क, रामादा, अल्कोर, बूलेवर्ड, गंगा रिजेंसी, यशस्वी इंटरनेशनल, सिटी इन, जीवा, दर्शन, कास्टल, ब्रूवेक बेकरी, सिज्जल रेस्टोरेंट, नोवेल्टी रेस्टोरेंट, गोल्डन लिफ, कैफे रीगल आदि शामिल हैं।
कार्निवाल की शुरुआत शहरवासियों की रंग-बिरंगी परेड से होगी। परेड 19 दिसंबर को हाेगी। परेड जुबिली पार्क से शुरू होकर गोपाल मैदान तक जाएगी। कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन गोपाल मैदान में होगा, जहां तीन दिवसीय म्यूजिक, मस्ती, फन एंड फिएस्टा की शुरुआत की घोषणा की जाएगी। उदघाटन के दिन कोलकाता की एक लैटिन अमेरिकी बैंड ओरिएंटल एक्सप्रेस का परफारमेंस होगा। शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन भी नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसी दिन शास्त्रीय नृत्यांगना तनुश्री शंकर भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को झुमाएंगी। दूसरे दिन महिलाओं के लिए मास्टर सेफ प्रतियोगिता और