जेई के दो संदिग्ध मरीज की पहचान
जमशेदपुर | जापानीइंसेफ्लाइटिस (जेई) के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई है। इनमें एक मरीज मर्सी अस्पताल, जबकि दूसरा टीएमएच में भर्ती है। जिला सर्विलांस विभाग की ओर से दोनों मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। मालूम हो कि अबतक एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 200 से अधिक मरीजों के खून की एलाइजा जांच हुई है, जिसमें लगभग 80 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव रही है।