- Hindi News
- दो साल में शहर की 28 सड़कों का होगा चौड़ीकरण
दो साल में शहर की 28 सड़कों का होगा चौड़ीकरण
टाटास्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) सुनील भास्करन ने शुक्रवार को कहा कि शहर की 28 सड़कों का दो साल के अंदर चौड़ीकरण कर दिया जाएगा। जिस सड़क के किनारे जितनी जगह होगी, उसी अनुपात में चौड़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान में आठ सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है।
ईस्टर्नकॉरिडोर प्रोजेक्ट पर कोई प्रगति नहीं
ईस्टर्नकॉरिडोर के सवाल पर भास्करन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर अभी कोई प्रगति नहीं हुई है। अब नए साल में नई सरकार के साथ इस मामले पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में आयरन ओर माइंस के लीज का नवीनीकरण हो जाता है, तो टाटा स्टील को एनएमडीसी और ऑस्ट्रेलिया से आयरन ओर नहीं मंगाना पड़ेगा। कंपनी को 2 मैट्रिक टन आयरन ओर बाहर से मंगाना पड़ रहा था।