- Hindi News
- बच्चों के विकास से होगी देश की तरक्की : शुक्ला
बच्चों के विकास से होगी देश की तरक्की : शुक्ला
बच्चेभगवान का दिया हुआ अनमोल वरदान है। बच्चों का भविष्य उनके माता -पिता एवं शिक्षकों पर निर्भर है। फटकार एवं दंड के वजाय स्नेह से बच्चों के भविष्य को तराशे। बच्चों के विकास से ही समाज एवं देश का विकास संभव है।
जेवियर स्कूल में आयोजित अभिभावक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डा निर्मला शुक्ला ने यह बातें कही। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि अपनी बुरी आदतों को त्यागकर बच्चों का भविष्य सुनहरा बनाएं। विद्यालय से पहले माता -पिता ही बच्चों के भाग्य निर्माता होते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें। इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य फादर कुरूविला की ओर से वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में जमशेदपुर की कार्यपालक दंडाधिकारी अनिता केरकेट्टा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर फादर अगस्टीन, फादर जोसेफ सुरीन, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुनील लकड़ा, सिस्टर जोसफीन, डॉ लोबो, नवल चौधरी समेत भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उदघाटन करतीं अतिथि।