सोम हाउस ओवरऑल चैंपियन
सोमाहाउस ने विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के वार्षिक खेलकूद का ओवरऑल खिताब जीत लिया है। प्लस टू बालक में इंद्रा, प्लस टू बालिका वर्ग में सूर्या, ग्रुप बालक में इंद्रा, ग्रुप बी बालक में सोमा, ग्रुप सी सोमा, ग्रुप डी बालक में सोमा हाउस को विजेता बनने का गौरव मिला।
बालिका ग्रुप में सूर्या, ग्रुप बी बालिका में वरुणा, ग्रुप सी बालिका में वरुण, ग्रुप डी में सोमा हाउस को विजेता बनने का अवसर मिला। बिमल, देव राज, रुचि कुमारी, मानस कुमार सिंह, आंचल कुमारी, योगेश सिंह, मिहिका कुराना, उत्पल महतो, स्वेता तिवारी, शुभम कुमार सिंह को श्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।