पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओडिशा को हराकर झारखंड टॉप पर

ओडिशा को हराकर झारखंड टॉप पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कटकमें चल रहे अंडर 14 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को झारखंड ने ओडिशा को 5-2 गोलों के अंतर से हराकर ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है। झारखंड का मुकाबला 17 दिसंबर को बंगाल और साई के बीच होनेवाले विजेता से होगा। झारखंड के लिए विकास बलमुचू ने तीन, छोटू तिर्की और गौरव मुखी ने एक-एक गोल किए। पहले हाफ तक झारखंड की टीम 2-1 से आगे थी, लेकिन दूसरे हाफ के शुरू होते ही ओडिशा ने गोल दागकर कर मुकाबले को दो-दो से बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने पलटवार करते हुए लगातार तीन गोल दागे और मैच को 5-2 से अपने पक्ष में कायम कर लिया।