झारखंड की महिलाएं पराजित
जमशेदपुर | राजकोटमें चल रहे सीनियर महिला वनडे क्रिकेट में शुक्रवार को झारखंड को विदर्भ के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने 50 ओवर में छह विकेट 182 रनों का स्कोर बनाया। झारखंड की अोर से कोमल होरा ने 26, अंजाना ने 29, कप्तान कविता राय ने नाबाद 45, शोभा कुमारी ने 30 रन बनाए। विदर्भ ने रोमांचक मुकाबले में नौ विकेट पर 185 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीत लिया। विदर्भ की ओर से वैष्णवी ने 68 रनों की पारी खेली।