- Hindi News
- फ्लैट प्रोडक्ट और जेनरल ऑफिस के बीच फाइनल आज
फ्लैट प्रोडक्ट और जेनरल ऑफिस के बीच फाइनल आज
जमशेदपुर | टाटास्टील खेल विभाग के तत्वावधान में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट के फाइनल में शनिवार को फ्लैट प्रोडक्ट का मुकाबला जेेनरल ऑफिस से होगा। पहले सेमीफाइनल में फ्लैट प्रोडक्ट ने सीएसआई को 32 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसआई ने 13.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 53 रन बनाए। जेनरल ऑफिस ने 12.5 ओवर में पांच विकेट पर 57 रन बनाकर मैच जीत लिया। रवि शर्मा ने नाबाद 25 रन बनाए। दूसरे सेमीफाइनल में जेनरल ऑफिस ने माइंस डिवीजन को नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माइंस डिवीजन की टीम 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। जेनरल ऑफिस ने 15.1 ओवर में एक विकेट पर 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। केवी श्रीनिवासन ने 57 रनों की पारी खेली। शनिवार को कीनन स्टेडियम में फाइनल मैच होंगे।